फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जड़ा बिजली कार्यालय पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
नए ट्यूबवेल पर साइट वेरिफिकेशन मामले को लेकर किसानों का गुस्सा भड़क गया। भारी संख्या में किसानों ने बिजली कार्यालय पहुंच कर कार्यालय पर ताला जड़ दिया तथा निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर तंग करने व सुविधा शुल्क की मांग करने के भी आरोप लगाए है। मामले की सूचना पाकर निगम के अधिकारी व सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया। भाकियू प्रेस प्रवक्ता प्रिंस वडैच ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। सभी किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं ऑनलाइन आवेदन की साइट वेरिफिकेशन का कॉलम दिया गया है जो को भरना अनिवार्य नहीं है। उसका वेरिफिकेशन तब होगी जब किसान ट्यूबवेल का कनेक्शन रिलीज करेगी, मगर विभाग के जेई उस फिल्म को जबरन भरने का दबाव बना रहे है। आरोप है कि विभाग के जेई बिना साइट वेरिफिकेशन वाला फार्म रिजेक्ट करने का दबाव बनाकर सुविधा शुल्क की मांग कर रहे है। इसके लिए वह लोग अफवाह फैलाने के साथ किसानों को भी गुमराह कर रहे है। मामले को लेकर उन्होंने निगम अधिकारियों को फोन किया था मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि वह लोग अधिकारियों से मिलने भी पहुंचे थे मगर सुनवाई न होने पर उन्होंने बिजली कार्यालय पर ताला जड़ दिया। मामले को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ अनिल कल्याण ने बताया कि यह सारा मामला गलत सेमी के कारण हुआ था। किसानों को कनेक्शन संबंधी पूरी जानकारी समझा दी गई है। किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उपभोक्ता सभी तरह के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करें। किसी भी तरह की मेनवल फाइल मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें