फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में बंद किसानों की रिहाई के लिए किसान आंदोलन को तैयार, बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह अंबाला जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर 18 जुलाई को एसपी कार्यालय अंबाला का घेराव करेगी। इससे पहले 17 जुलाई को ही बड़ी संख्या में किसान अंबाला शहर अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। इसी सिलसिले में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की विशेष बैठक यहां अनाज मंडी में हुई और यहां के किसानों को 17 जुलाई को अंबाला पहुंचने का न्योता दिया गया।
विज्ञापन

किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान पुलिस ने तीन माह पहले बेतुकी धाराएं लगाकर कई किसानों को गिरफ्तार किया था। इनमें से लगभग सभी को जमानत दे दी गई है, लेकिन किसान नवदीप जलबेहड़ा को जमानत अभी तक नहीं मिली है। इसीलिए नवदीप सिंह जलबेहड़ा की रिहाई और किसानों पर दर्ज किए गए मामलों को रद्द करने की मांग करते हुए बड़ी संख्या में किसान एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस अवसर पर जय सिंह जलबेहड़ा, मान सिंह रतनगढ़, सतनाम सिंह दामली, संदीप कुन्नर, बलकार सिंह पट्टी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें