फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसान लगा चुके कई बार गुहार, उठान में नहीं हुआ सुधार

Wed, 26 Apr 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों और आढ़तियों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अनाजमंडियों में गेहूं उठान की स्थिति में आज तक भी ज्यादा सुधार नहीं हो सका है। विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं में से करीब आधा गेहूं ही अब तक उठाया जा सका है। अब तक खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों व अलग-अलग खरीद केंद्रों से कुल 463978 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरीद कार्य व आवक अभी भी जारी है। किसान अपनी फसलों को लेकर अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन एजेंसियों द्वारा अब तक 291226 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कार्य भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार खरीद केंद्रों पर खरीद एजेंसियां द्वारा 463 978 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 231 433 एमटी, हैफेड द्वारा 191 700 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 21959 एमटी व ट्रेडर्स द्वारा 18886 एमटी गेंहू की खरीद की गई है। विभाग के अनुसार अजराना कलां मंडी में 3908 एमटी, अमीन मंडी में 2370 मंडी, बाबैन मंडी में 23453 एमटी, बारना मंडी में 2561 एमटी, भौर सैयदां में 2831 एमटी, बोधनी में 4043 एमटी, चढुनी जाटान में 1054 एमटी, गुमथला गढ़ु मंडी में 15589 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 65876 एमटी, झांसा में 7794 एमटी, कराह साहब मंडी में 12860 एमटी, किरमच 2156 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 83466 एमटी, लाडवा मंडी में 63382 एमटी, लुखी मंडी में 721 एमटी, मलिकपुर में 6625 एमटी, नलवी मंडी में 1004 एमटी, नीमवाला मंडी में 4232 एमटी, पिहोवा मंडी में 77402 एमटी, पिपली मंडी में 24312 एमटी, शाहबाद मंडी में 36669 एमटी, थाना में 3050 एमटी और ठोल मंडी में 18620 एमटी गेहूं की खरीद की गई है।
अब तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने 231433 एमटी, हैफेड ने 191700 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग ने 21959 एमटी व ट्रेडर्स ने 18886 एमटी गेंहू सहित अब तक 70450 किसानों की गेहूं की फसल को खरीदा है। इस खरीद में से अब तक एजेंसियों द्वारा 291226 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा कर लिया है, जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 143974 एमटी, हैफेड ने 113708 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग ने 14658 व ट्रेडर्स ने 18886 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें