फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मक्के की फसल के अच्छे दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे

Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में अब तक 18 हजार 120 क्विंटल मक्के की फसल की आवक हो चुकी हैं। जबकि इस साल मक्का फसल के भाव अच्छे मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसान राम सिंह, मोहन लाल और पृथ्वी राज का कहना है कि इस बार सरकार की ओर से मक्का के दाम अच्छे निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन

मार्किट कमेटी के सचिव अंकुर ठुकराल ने बताया कि अनाज मंडी में अब तक 18 हजार 120 क्विंटल मक्का की आवक हो चुकी हैं। मक्का को निजी कंपनियां खरीद रही हैं और किसानों को अच्छे दाम भी मिल रहे है। इस समय अनाज मंडी में मक्का दो हजार रुपये से दो हजार एक सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है।

जबकि मक्के की निकासी भी 30 से 35 क्विंटल तक निकल रही हैं, जिससे किसानों को तो काफी फायदा हो रहा है। इससे मार्किट कमेटी राजस्व में भी काफी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा अनाजमंडी में दो हजार नौ सौ 92 क्विंटल मूंग और आठ सौ 56 क्विंटल उड़द की आवक हो चुकी हैं। निजी कंपनी के खरीदारों से किसानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। किसानों को फसल बेचने के लिए अनाज मंडी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, अगर किसी किसान को कोई दिक्कत होती है तो वह मार्केट कमेटी कार्यालय में अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है, जिसका निवारण तुंरत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें