फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आलू के उन्नत बीज की बिजाई से किसान पा सकते है बंपर पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान के बाद अब आलू की बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसान कृषि अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से अपने खेत की स्थिति, मौसम एवं वातावरण के अनुसार सलाह लेकर आलू की बिजाई कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसान अगर सही किस्म के आलू बीजों का चयन कर उपचार उपरांत बिजाई करते हैं तो आलू की खेती से बंपर पैदावार ले सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने कहा कि किसानों को परंपरागत कृषि तकनीकों में परिवर्तन करते हुए आधुनिक तकनीकों का लाभ लेना चाहिए। आलू की किस्मों पर निरंतर कुशल कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों की ओर से अनुसंधान किया जाता है। किसानों अति आधुनिक आलू की किस्मों से अवगत करवाया जाता है, ताकि किसान कम खर्च से रोग रहित बंपर पैदावार लेकर अधिक लाभ कमा सकें। आलू की 10 सबसे बेहतरीन किस्म उपलब्ध हैं, जो पैदावार के मामले में अव्वल हैं। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला ने अपनी वेबसाइट पर आलू की लगभग सभी किस्मों के बारे में बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें