फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने थानेदार का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के बसताड़ा टोल टैक्स पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद किसानों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। वीरवार को भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस की अध्यक्षता में किसान हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एकत्रित हुए तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सैनी माजरा टोल प्लाजा पर भाकियू के ब्लॉक यूथ कार्यकारिणी अध्यक्ष दीप सांगवान की अध्यक्षता में किसानों ने थानेदार हरजिंद्र सिंह का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया गया। इस दौरान किसानों ने रोष प्रकट करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। साथ ही एलान किया कि किसान रोजाना शाम को एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से गद्दारी करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर जसवीर मामू माजरा, पवन हबाना, सोनू समरा, जरनैल, जस्सा, जिंदर सांगवान, नवनीत, जगजीत, प्रीत, दल्ली, गुलशन, काला, जगजीत व मेजर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें