फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसानों को दी पॉलीहाउस में खेती करने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समय परिवर्तन के साथ कृषि की तकनीकों में भी काफी परिवर्तन हुआ है। सरकार द्वारा भी किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत करवाने एवं उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए योजनाएं लागू की जाती हैं। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पॉलीहाउस में खेती करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह के अनुसार किसानों के लिए पॉलीहाउस में खेती विभिन्न मौसम में लाभकारी है। उन्होंने बताया कि किसान सरकार की योजना के सहयोग से पॉलीहाउस का निर्माण कर सकते हैं। पॉलीहाउस में विभिन्न सब्जियां तैयार होती हैं, जिन से किसानों को बाजार में अच्छा दाम मिलने से काफी लाभ हो सकता है। उत्पादन अन्य तरीकों की बजाय पॉलीहाउस में कई गुना ज्यादा होता है । एक पॉलीहाउस से प्रतिवर्ष आमदनी भी लाखों में हो सकती है।
डॉ. सिंह बताया कि उनकी जानकारी में ऐसे किसान हैं जो आजकल आजकल शिमला मिर्च व खीरे की खेती पॉलीहाउस में कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को पॉलीहाउस के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। पॉलीहाउस का सबसे अधिक फायदा यह है कि मौसम की मार का असर नहीं होता है। अधिक पाला होने से, वर्षा होने से किसी तरह से कोई फसल प्रभावित नहीं होती है। इसके अलावा सब्जियों की ग्रोथ भी ज्यादा होती है, खुले में खेती से 10 गुना अधिक तक उत्पादन होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें