बाबैन। मौके का निरीक्षण करते पराली जलाने पर कृषि विभाग की टीम। स्वंय
बाबैन। मंगोली जट्टान गांव में धान की पराली जलाने के मामले में विभागीय टीम ने कार्रवाई की। टीम ने किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील भी की। नोडल अधिकारी सुनील मान ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से पराली प्रबंधन के वैकल्पिक तरीके अपनाने का आह्वान किया। फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार, कृषि विकास अधिकारी अमित कंबोज, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अविनाश सिंह, वीएलडीए जयकर्ण और पटवारी संतोष सहित अन्य मौजूद रहे।