फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरी बेचकर गांव जा रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-मुस्तफाबाद रोड पर ध्यांगला गांव के पास सड़क दुर्घटना में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में ओमप्रकाश निवासी गुढ़ी ने बताया कि वह और उसका भतीजा लाडवा मंडी में जीरी बेचकर वापस गांव गुढ़ी लौट रहे थे। उसका भतीजा अनुज बाइक पर आगे आगे चल रहा था, जबकि वह और उसका दूसरा भतीजा बलविंदर पीछे दूसरी बाइक पर चल रहे थे। ध्यांगला गांव के पास पीछे से आ रहे कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसका भतीजा उछलकर पेड़ से टकराकर गन्ने के खेत में जा गिरा और सिर व मुंह पर चोट लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। जब पास जाकर देखा तो उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों व पुलिस को दी। जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें