फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 महीने पहले हुई सागर की मौत मामले में परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
10 महीने पहले हुई सागर की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को लाडवा के इंद्री चौक पर जाम लगाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान परिजनों ने सड़क पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार व पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। जाम लगने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने नायब तहसीलदार सचिन को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। मृतक सागर के पिता जनरल सिंह ने ज्ञापन में लिखा कि गत वर्ष 5 अक्तूबर, 2020 को उसका बेटे सागर निवासी घिलौर उम्र करीब 21 साल रात के समय अपने दोस्तों के साथ गुढा गांव वासी अजय के जन्मदिन की पार्टी में गया था। जहां अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जब उनका पुत्र उन युवकों से बचकर भागा तो रास्ते में ही राम कुमार उर्फ सोनू , हैप्पी, अशोक ,राहुल ,नरेंद्र व छह सात अन्य लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसकी शिकायत उन्होंने बाबैन थाने में दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबैन थाना में उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 7 अक्तूबर को सुबह नौ बजे लाडवा पुलिस प्रशासन ने उन्हें सूचना दी कि उनके पुत्र का शव लाडवा के सरकारी अस्पताल की पिछली ओर झाड़ियों में लावारिस अवस्था में पाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था बाकी सभी फरार हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत के कारण उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने इस बात पर भी रोष व्यक्त किया कि उन पर लगी धारा 302 को बदलकर धारा 306 में बदल दिया गया। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उनके बेटे के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर कमल बराड़ा ,एससी समाज हरियाणा के प्रधान ऋषि पाल, अक्षय, जरनैल सिंह, अजय कुमार, गुलशन कुमार, श्यामलाल, सुनील कुमार सहित भारी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें