फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों लेकर थमाया नकली वीजा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 5.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी नीरज शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 लाख रुपये मांगे थे। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में बलराम निवासी खेड़ी शीशगरां ने बताया कि आरोपी नीरज शर्मा, खुशहाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा व गैरी ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 11 लाख रुपये मांगे थे। उनकी बातों में आकर उसने आरोपी नीरज शर्मा को फोन-पे के माध्यम से 15 हजार रुपये इनकम टैक्स रिटर्न व फाइल खर्चे के ट्रांसफर किए थे। बाद में आरोपियों ने उससे 11 लाख की बजाय 18 लाख रुपये मांगे और मांग पूरी न होने पर वीजा लगवाने से मना कर दिया। विश्वास करके उसने अलग-अलग समय पर आरोपियों को कुल 5.57 लाख रुपये दे दिए। यह रकम लेने के बाद आरोपियों ने उसे वीजा थमा दिया, जिसकी जांच कराई तो वीजा फर्जी पाया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज भी वापस किए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें