शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल ने मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने स्टेडियम को देश के बेहतरीन स्टेडियमों में विकसित करने की बात कही। खिलाड़ियों की मांग पर दो जिम, वातानुकूलन और ट्रैक सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर मिलेंगे। स्वचालित गेंद मशीन, गोलकीपर सुरक्षा किट, गेंद किट और छायादार ढांचा भी उपलब्ध कराया जाएगा। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के शौचालयों का भी नवीनीकरण होगा। नवीन जिंदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मारकंडेश्वर स्टेडियम ने रानी रामपाल जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। पूंडरी के हाबड़ी स्थित हॉकी स्टेडियम को भी विकसित किया जाएगा। बेहतर सुविधाएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करेंगी।