कुरुक्षेत्र। शिविर में बच्चों की नेत्र जांच करती चिकित्सक । विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निवारसी में भारत विकास परिषद एवं एक निजी अस्पताल के सौजन्य से आंखों के मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. परम शिव गौड़ के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों की आंखों की जांच की गई। साथ ही आवश्यक परामर्श दिया गया। प्रिंसिपल रेणु राघव ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों पर बराबर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भारत विकास परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों को जागरूक करने और समय रहते आंखों की समस्याओं की पहचान करने में सहायक सिद्ध होते हैं।