फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थाली व ताली बजाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष, आज जलाएंगे पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लिपिक वर्ग का अपनी मांग को लेकर धरना तीसवें दिन भी जारी रहा, थाली और ताली बजाकर सरकार के प्रति रोष जताया। वहीं ऐलान किया कि शुक्रवार को सरकार का पुतला जलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान रविंद्र ने धरने की अध्यक्षता की और बताया कि अब तक सरकार के साथ हुई तीन दौर की वार्ता असफल रही है। सरकार और लिपिक एसोसिएशन के बीच आखरी वार्ता 26 जुलाई को हुई थी। उस वार्ता के बाद मुख्यमंत्री के ओसडी जवाहर यादव ने मीडिया के माध्यम से बयान दिया था कि पांच से सात दिन बाद दोबारा वार्ता होगी। एसोसिएशन के जिला सचिव नरेंद्र ने बताया कि आज आठ दिन बीत जाने के बाद भी एसोसिएशन के पास बातचीत का कोई न्योता नही आया है। एसोसिएशन के जिला संयोजक जगदीप ने बताया कि आज धरना स्थल पर मौजूद सभी लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने एक घंटे तक थाली और ताली बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि यदि आज शाम तक बातचीत के लिए कोई न्योता नही मिला तो शुक्रवार को सभी जिलों में धरना स्थल पर ही सरकार का पुतला फूंका जाएगा और पांच जुलाई को सभी धरनारत कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काला दिवस मनाएंगे। शुक्रवार को महिला कर्मियों ने भूख हड़ताल रखी, जिनमें अन्नू, पूनम, प्रवीण,मनीषा, जयमाला शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें