कुरुक्षेत्र । नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने घरों से कूड़ा उठान करने वाले सभी टिप्परों की एक-एक कर कार्य प्रणाली जांची। कार्यकारी अधिकारी ने पहले सभी टिप्परों की गिनती करवाई जोकि सही पाई गई। इसके बाद सभी ड्राइवरों का रुट प्लान चेक किया जो कि टिप्परों के आगे लगा हुआ था कि उक्त टिप्पर के पास कौन-कौन सी कॉलोनी व एरिया है।
उन्होंने सभी टिप्परों के स्पीकरों को ऑन करवाकर चेक किया कि वे ठीक है या नहीं। वहीं कुछ टिप्परों में कूड़ा को ढक़ने के लिए लगाया जाने वाला कवर फटा हुआ था जिसे कार्यकारी अधिकारी ने कंपनी के अधिकारियों को आदेश दिए कि जल्द से जल्द टिप्परों में जो भी कमी हो उसे दूर करवाएं। घरों से नियमित रुप से टाईम टू टाईम कूड़ा का उठान होना चाहिए। इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।