फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने दिया नीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इस दौरान 1976 परीक्षार्थियों में 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जिसके लिए शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें सहारा कंप्रिहेंसिव स्कूल, गीता कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, विज्डम वर्ल्ड स्कूल, और द मिलेनियम स्कूल शामिल रहे। इस परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वेलरी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा समन्वयक साहिल शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 2033 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 1976 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से लेकर सायं साढ़े पांच बजे तक रहा, जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक था। साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें