फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम : गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की हर्षिता गुप्ता ने हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में शानदार परीक्षा परिणामों पर खुशी मनाते हुए स्कूल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के 258 परीक्षार्थियों में से 234 विद्यार्थियों ने पहली श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है और 144 छात्रों ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया है। 32 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कला संकाय के छात्र हर्षिता गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया और विज्ञान संकाय में छात्र एलिश सैनी ने 94.8 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में सृष्टि ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्या भारती हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज विशिष्ट, विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा एवं विद्यालय प्राचार्य नारायण सिंह ने अव्वल रहे विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन




नॉन मेडिकल में अंशदीप ने हासिल किए 95.4 प्रतिशत अंक
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई संबंधित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र का 12वीं कक्षा का परीक्षा शत-प्रतिशत रहा। नॉन मेडिकल में अंशदीप ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। मान्य ने 94.4 प्रतिशत, शिवम अरोड़ा ने 90.8 प्रतिशत मेडिकल में अंशिका कपूर ने 90.6 प्रतिशत, प्राची 90 प्रतिशत ,सुकीर्ति 89.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वाणिज्य विभाग में यशिका ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कर वाणिज्य संकाय में विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया कला संकाय में पीयूष वीर ने 89.4 पुनीत कुमार ने 88.6 तान्या देवी ने 84.6 अंक अर्जित कर अभिभावकों का नाम रोशन किया। 20 विद्यार्थियों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक रहे। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।




परनीत कौर ने कला संकाय में हासिल किए 93 प्रतिशत अंक
इस्माईलाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य साधना चौहान ने बताया कि विद्यालय के 12वीं कक्षा की परनीत कौर ने कला संकाय में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। कला संकाय में स्नेहजीत ने 92.2 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में यशदीप ने 92.4 प्रतिशत, वाणी संधु ने 92.2 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में महक सैनी ने 90 प्रतिशत, सिमरनजीत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम चमकाया है। विद्यालय के 12वीं कक्षा के कुल 25 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया तथा 12 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

10वींं का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रा रिया शर्मा ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया और परनीत कौर ने 86 प्रतिशत एवं दीक्षा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 30 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास और 15 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन पुनीत मित्तल ने विद्यार्थियों अभिभावकों व स्कूल स्टाफ को बधाई दी।



गीता विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें गीता विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय के 10वीं के 117 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से पांच बच्चों ने मेरिट व 31 छात्रों ने पहले श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं 12वीं में विद्यालय के कुल 141 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 16 छात्रों ने मेरिट व 46 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। कॉमर्स संकाय के छात्र साकेत ने 88 प्रतिशत मार्क्स लेकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया और विज्ञान संकाय से देवेंद्र दूसरे तथा कॉमर्स संकाय के छात्र मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें