फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दिन बाद भी बोलेरो चालक बंटी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कैथल रोड पर नरवाना ब्रांच नहर में रविवार को गिरी बोलेरो गाड़ी के चालक हिसार के बंटी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। बंटी के परिजन रविवार से बुटेड़ा हेड पर नहर में पहरा लगाए बैठे हैं। गोताखोरों की मदद से नहर में बंटी की तलाश की जा रही है, मगर गोताखोरों को अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिसार के बोलेरो चालक बंटी, सुनील अरोड़ा व गुड्डू रद्दी लेने के लिए हिसार से देहरादून (उत्तराखंड) के लिए चले थे। सुबह करीब छह बजे वे गांव मिर्जापुर के समीप नरवाना ब्रांच नहर पर पहुंचे तो सामने से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बोलेरो की टक्कर हो गई थी और बोलेरो नहर में गिर गई थी। इस हादसे में बोलेरो चालक बंटी नहर के तेज बहाव में बह गया था, जबकि सुनील अरोड़ा बोलेरो में फंस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं गुड्डू तैरकर नहर से बाहर निकल आया था। उसके बाद से ही बंटी की नहर में तलाश की जा रही थी। मंगलवार को भी बंटी के परिजन करनाल के बुटेड़ा हेड पर पहरा लगाए बैठे रहे। वहीं केयूके थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नहर में बंटी की तलाश कराई जा रही है, मगर अभी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें