फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 रुपये नकद और सामान छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं दिन दहाड़े हो रही है। इसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी तरह एक लूटपाट की वारदात गांव अजरानी वासी बलवंत सिंह के साथ हुई। बलवंत सिंह से रास्ता पूछने के बहोने लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलवंत सिंह ने झांसा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर किसी काम से गांव हिंगाखेड़ी की तरफ जा रहा था कि इसी बीच रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवकों ने शाहाबाद जाने का रास्ता पूछने के बहाने उसकी बाइक को रुकवाया और उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। लुटेरों ने उससे मोबाइल फोन, जरूरी चाबियां, चश्मा, 2000 रुपये की नगदी छीन कर फरार हो गए बताया कि उनकी बाइक पर नंबर नहीं था। बता दें कि थाना इस्माईलाबाद के गांव थडौली के समीप दो दिन पहले ही लूटपाट की घटना हो चुकी है, जिसमें श्री दुर्गा भारत गैस एजेंसी के सिलेंडर डिलीवरी कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर चालक व डिलीवरी मैन से नकाबपोश लुटेरों ने लूटपाट कर 23 हजार 600 रुपये छीने थे। घटना के तीन दिन बाद ही लुटेरों ने झांसा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव अजरानी और हिंगाखेडी के बीच शुक्रवार को फिर से घटना को अंजाम दिया। पहली थाना इस्माईलाबाद और अब झांसा थाना में लूटपाट की घटना होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लुटेरों बेखौफ होकर लूटपाट की घटनाओं को अनजाम दे रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें