फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में तीन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा, 761 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में मंगलवार को एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस, एलएलबी और एमए अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षाएं हुई। तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 944 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 761 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 183 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक अभ्यर्थी एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एलएलबी के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे इनमें कुल 575 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 471 ने परीक्षा दी जबकि 104 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एमए अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षा में 308 में से 253 अभ्यर्थी शामिल हुए और 55 अनुपस्थित रहे। एमएससी एनवायरनमेंट साइंस की परीक्षा में 61 में से 37 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 24 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें