जयराम पब्लिक स्कूल में आयोजित दीपावली मेले केदौरान डांस करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जयराम पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में जयराम महिला पॉलिटेक्निक एवं जयराम महिला बीएड कॉलेज की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। मुख्यातिथि समाज सेविका निशी गुप्ता ने मेले का शुभारंभ किया।
मुख्य आकर्षण व्यंजनों एवं गेम्स के स्टाल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सभी ने आनंद लिया। संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता एवं प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल व महिला पॉलिटेक्निक की प्राचार्य मनप्रीत कौर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभजीत विर्क, किरन गौड़, अनुराग, सिमरन, कविता, अनु, ममता शर्मा, मोनिका, ज्योति, शालिनी, रजनी आदि मौजूद रहे। संवाद