कुरुक्षेत्र। जिला रोजगार कार्यालय की जिला रोजगार कार्यालय के प्रांगण में सुबह 10 बजे रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सहायक ब्रांच मैनेजर हर्निश सिंगला ने एलआईसी की महिला कॅरिअर एजेंट ने एलआईसी बीमा योजना सखी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि इस योजना में 18 वर्ष से 70 वर्ष की आयु वाली महिला जिनकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास हो भाग ले सकती है। इस सेमिनार में एलआईसी से सहायक ब्रांच मैनेजर हर्निश सिंगला, सीएलआईए सुभाष शर्मा, अल्का, प्रोमिला बीमा सखी सहित आदि उपस्थित थे।