कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला। संवाद
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में 22 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्यवसाय सिविंग टेक्नोलोजी, कोपा, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, एसओटी, ड्रेस मेकिंग, फैशन तकनीकी तथा फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिकल, कॉस्मेटोलॉजी से शिक्षित विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थायी रोजगार मुहैया करवाने के लिए कंपनी आएगी। वह विद्यार्थियों काशिक्षा, कोर्स, कौशल, दस्तावेजों और आत्मविश्वास के आधार पर चयन करेंगे।
विद्यार्थियों को शिक्षुता व स्थायी जॉब हेतु व्यवसाय के देने के लिए देश की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल योकोहामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जापानी एमएनसी), बहादुरगढ़ के एचआर व उनकी टीम द्वारा कैंपस में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। गुणवत्ता के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। नौकरी पाने के इच्छुक विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेज के साथ संस्थान में नौ बजे पहुंच जाएं। प्राचार्य ने बताया कि कंपनी में शिक्षुता का स्थायी फंड एक लाख 200 रुपये प्रति महीना होगा और साथ ही ओवर टाइम की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी अपनी क्षमता के मुताबिक कार्य कर सकता है। कंपनी में ड्रेस, कैंटीन, बस की सुविधा, मुफ्त इलाज, भविष्य निधि फंड, पेंशन योजना, बोनस और ग्रेच्युटी भी दी जाएगी।