फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जनगणना के पहले फेज में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देशव्यापी जनगणना के पहले फेज के कार्य को जिला में 99.88 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। जिले को जनगणना के लिए 1703 ब्लॉकों में बांटा गया है, इनमें से 1702 ब्लॉकों में जनगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य करने के लिए 30 मई तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसे समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा, इसके साथ सबसे पहले कार्य को पूरा करने वाले प्रगणकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। स्व-गणना के चरण के बाद प्रगणकों द्वारा अब घर-घर जाकर गणना का कार्य किया जा रहा है जो कि 30 मई तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें