फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला सचिवालय परिसर में गरजे कर्मचारी, दिनभर दिया धरना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोष मार्च निकालते जनसंघर्ष मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में जिला सचिवालय में कर्मचारियों ने पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सीटू नेता सुनील रत्न, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान ओमप्रकाश, प्रताप सिंह किसान सभा ने की। ट्रेड यूनियन व कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चहेते पूंजीपति घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लेबर कोड लागू कर रही है। काम के आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे तक किया जा रहा है। प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा सहित विभिन्न विभागों से कच्चे -पक्के कर्मचारी, आंगनबाडी, आशा व मिड डे मील वर्कर्स भवन निर्माण मजदूर-कारीगर, मनरेगा मजदूर, वन मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मी, ग्रामीण चौकीदार, नगर पालिका, पब्लिक हेल्थ, बिजली, शिक्षा बोर्ड, बैंक-बीमा, रोडवेज, नगर पालिका, बीएंडआर, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें