फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैनोरमा विज्ञान केंद्र में कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

सार

कुरुक्षेत्र पेनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने स्वच्छता को जीवनशैली बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में स्टाफ और स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पेनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर. ऋषि ने शिरक्त की। डॉ. आर ऋषि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को उद्धृत करते हुए समाज में इनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया। केंद्र शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए। केंद्र में 17 सितंबर से स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। परिसर में रोजाना कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की जा रही है। अभियान में स्टाफ और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें