फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैठक में जैविक खेती अपनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान किसान संघ के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान संघ जिला कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक सेक्टर-17 स्थित आर्य समाज मार्केट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की और मुख्य वक्ता के रूप में संगठन मंत्री डॉक्टर विजय गौड़ (संभाग प्रभारी) उपस्थित रहे। बैठक में जैविक खेती को बढ़ावा देने और जहरीली खेती को त्यागने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि जब तक किसान जहर मुक्त खेती नहीं करेंगे, तब तक रसोई के खाद्य पदार्थ सुरक्षित नहीं हो सकते। जहरीली खेती हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है और इसी के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। डॉ. विजय गौड़ ने किसानों से अपील की कि वे जैविक खेती अपनाकर अपनी मिट्टी, जल और देशी बीजों को बचाएं। इस मौके पर मनु दत्त कौशिक, हरिओम, आर्य मित्र, मनदीप खरींडवा, रविंद्र, महेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें