फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों नेे निकाला मशाल जुलूस

Tue, 03 Mar 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेते हुए सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ऑनलाइन तबादला नीति लागू कर रही है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। साथ ही विभाग के पेरोल पर कार्यरत कर्मचारियों को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया का भी विरोध किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि इस कदम से उनकी सेवा शर्तों और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सरकार से वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें