फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम कर्मी आठ दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठ दिन पहले ड्यूटी पर गए 26 साल के युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। युवक का मोबाइल भी बंद आ रहा है। ज्योतिसर का रहने वाला राहुल कुमार बिजली निगम में कौशल योजना के तहत लगा हुआ है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में पाला राम निवासी ज्योतिसर ने बताया कि छह अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका बेटा राहुल बस से अपनी ड्यूटी पर गया था। रोजाना वह शाम साढ़े छह तक घर आ जाता था, मगर उस दिन के बाद से घर नहीं लौटा है। उसका नंबर भी बंद आ रहा है। उसने आसपास और रिश्तेदारी में उसके बारे में पूछताछ कर ली, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें