कुरुक्षेत्र। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला । संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला में 11 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते आज रविवार को चुनाव होंगे। इसमें प्रधान पद के लिए अनिल कुमार वासी बाता व पवन कुमार पटवारी कैथल से आमने-सामने हैं। उपप्रधान के लिए गौरव कुमार बात्ता, शिव लाल वासी पश्चिमी दिल्ली से, महासचिव पद के लिए कुलदीप सिंह वासी शीला नगर, सतीश कुमार इंद्री मैदान में हैं। वोट डालने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। उसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहेगा।