इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 10 मार्च को चुनाव होगा। पिछले कई वर्षों से यहां प्रधान पद का चयन आपसी सहमति से होता रहा है, लेकिन इस बार किसी एक नाम पर सहमति नहीं होने के कारण चुनाव करवाया जाएगा, जिसको लेकर एक चुनाव कमेटी बनाई गई हैं। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। मौजूदा प्रधान विनोद कंसल, पूर्व प्रधान राजेश कंसल और प्रवीन जिंदल। शनिवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया में प्रवीन जिंदल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब चुनाव में मौजूदा प्रधान विनोद कंसल और पूर्व प्रधान राजेश कंसल आमने-सामने हैं। संवाद