फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय कुमार गांव गोरखा ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि वह बतौर फार्मासिस्ट यमुनानगर में काम करता है। उसकी माता चरणजीत कौर (62) एक दिसंबर को सुबह नौ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने अपने स्तर से हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें