फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में राजेंद्र निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उसकी थर्ड गेट मार्केट में चाय की दुकान है। रात करीब सवा 11 बजे वह दुकान बंद करके अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुरुक्षेत्र की ओर से आए बाइक चालक ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। यह महिला उसके गांव में घर-घर जाकर मांगकर अपना गुजारा कर रही थी। कभी-कभार वह महिला थर्ड गेट पर भी आ जाती थी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। उसने राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। यहां इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें