फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्गों को साइबर क्राइम की घटनाओं से किया सचेत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते सदस्य एवं पदाधिकारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला के नजदीक रेलवे स्टेशन में प्रधान बृजमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संस्था से जुड़े लोग पीडी गुप्ता, दर्शन लाल गुप्ता, प्रधान बृजमोहन गुप्ता, रमेश पाल जैन, वेद प्रकाश बंसल इत्यादि को सम्मानित किया गया। बैठक में बुजुर्गों को साइबर क्राइम से सावधान रहने की भी हिदायत दी गई और किसी भी लालच या प्रलोभन में आने से बचने को कहा गया। बैठक में मौजूद बुजुर्गों से कहा कि किसी भी तरह के डिजिटल अरेस्ट होने पर क्लब के प्रधान व महासचिव को जरूर बताएं और किसी भी प्रकार से घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। इसके अतिरिक्त इस बात पर भी विचार किया गया कि किसी भी बुजुर्ग साथी को अपने बेटे, बेटी, पोते या पोती को विदेश भेजने से पहले इन एजेंटों के बारे में अच्छे से पड़ताल कर लेनी चाहिए। यह भी देखने में आया है कि कई बुजुर्गों को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये ठग लिए जाते हैं। कोई भी अनजान वीडियो कॉल करे तो उसकी कॉल को उसी समय काट देना चाहिए और उससे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं रखना चाहिए। बैठक में मांग की गई कि कर्मचारियों व पेंशनरों का कोविड काल में 18 महीना का रुका हुआ एरियर जल्द जारी किया जाए। बैठक का संचालन डीके गुप्ता महासचिव ने किया।

कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते सदस्य एवं पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें