फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर में बहता मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 29 Mar 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में झांसा गांव के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बहता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर डायल-112 को सूचना दी और गोताखोर प्रगट सिंह को मौके पर बुलाया। प्रगट सिंह ने शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और पंजाब की तरफ से बहकर आया हो सकता है। बुजुर्ग ने भूरे रंग का लोअर और सफेद रंग का लंबा कुर्ता पहना हुआ था। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। झांसा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया है। यदि 72 घंटे में पहचान नहीं हुई तो शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें