फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष और कद करीब पांच फीट सात इंच है। वह केसरिया रंग की धोती पहने हुए था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें