फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर टिकरी गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि अन्य एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त लाल चंद (76) निवासी टिकरी के रूप में हुई। थाना सदर में दर्ज शिकायत में खुशवंत निवासी टिकरी ने बताया कि उसके पिता लाल चंद और गांव का बलवान सिंह बाइक पर टिकरी के पास मेडिकल की दुकान पर दवा लेने जा रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे में उसके उसके पिता लालचंद की मृत्यु हो गई, जबकि बलवान सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बलवान सिंह हादसे के बारे में सही जानकारी दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें