फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एकादशी पूजन का आज होगा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में मंगलवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ पद्मिनी (पुरुषोत्तम) एकादशी का पूजन प्रारंभ हुआ। इस मौके पर जस्सी, पूजा एवं उनके परिवार के सदस्यों ने शिव मंदिर में अभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पद्मिनी एकादशी जो अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे कमला या पुरुषोत्तम एकादशी भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पद्मिनी (पुरुषोत्तम) एकादशी पूजन का समापन बुधवार को विधिवत अनुष्ठान के साथ होगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान विष्णु को समर्पित इस दुर्लभ एकादशी पूजन को करने से सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य और अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें