फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से हमला कर ससुर, दामाद से छीने आठ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 152 पर गांव तलहेड़ी के पास स्कूटी सवार ससुर व दामाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर बाइक सवार दो बदमाश आठ हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। दिलबाग सिंह वासी तलहेड़ी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने ससुर गुरनाम वासी फेरूवाला (यमुनानगर) के साथ अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से गांव टीकरी आए थे। यहां वह लोग एक दुकान बैठे हुए थे। उस दुकान पर दो युवक भी बैठे थे, जो बातचीत के दौरान एक-दूसरे को सचिन व रवि कह रहे थे। काम निपटाने के बाद वह अपने ससुर के साथ स्कूटी पर वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे झाड़ू फैक्टरी से थोड़ा आगे गांव तलहेडी के पास पहुंचे तो उक्त दोनों युवक बाइक पर आए और उनकी स्कूटी के आगे अपनी बाइक लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान बाइक से एक युवक नीचे उतरा, जिसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। उसने आते ही उन दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वह दोनों नीचे गिर गए। युवक ने उसके ससुर की जेब से पर्स छीन लिया, जिसमें करीब सात हजार रुपये थे। उसने उसकी जेब से भी एक हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें