फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: ईद उल फितर पर्व हर्षोल्लास से मनाया, एक-दूसरे को गले लगाकर कहा- ईद मुबारक, दिया भाईचारे का संदेश

Sat, 22 Apr 2023 01:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

मुस्लिम समाज के लोग नरकातारी रोड पर स्थित कुरुक्षेत्र ईदगाह में सुबह करीब छह बजे से ही जुटने लगे थे। जहां पहले आपस में एक-दूसरे के गले मिले तो फिर सिर झुकाकर नमाज अता की। इस दौरान बच्चों से लेकर बजुर्ग भी ईदगाह में पहुंचे।
विज्ञापन
ईद उल फितर पर्व मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी में ईद उल फितर पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद मुबारक कहा तो वहीं भाईचारे का संदेश भी दिया। पर्व को लेकर समाज के लोगों में उत्साह बना रहा।

विज्ञापन


हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अता की नमाज
मुस्लिम समाज के लोग नरकातारी रोड पर स्थित कुरुक्षेत्र ईदगाह में सुबह करीब छह बजे से ही जुटने लगे थे। जहां पहले आपस में एक-दूसरे के गले मिले तो फिर सिर झुकाकर नमाज अता की। इस दौरान बच्चों से लेकर बजुर्ग भी ईदगाह में पहुंचे और एक दूसरे को बधाई देते रहे। सगीर अहमद ईमाम ने नमाज अता कराई तो भाईचारे का संदेश भी दिया। उन्होंने इस पर्व का महत्व भी बताया।

ईदगाह को सजाया गया
उन्होंने प्रदेश व देश की तरक्की व अमन-चैन की दुआ की।  उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि यह पर्व हर किसी की खुशी के लिए मनाया जाता है। अलाह से देश की तरक्की की दुआ की जाती है। कि पर्व को लेकर समाज के लोग पिछले कईं दिनों से तैयारी में जुटे थे। ईदगाह को भी सजाया गया तो वहीं घरों में भी अनेकों प्रकार के पकवान बनाए गए। इस दौरान मुस्लिम जन कल्याण ट्रस्ट के प्रधान लियाकत अली, निसार खान, मुहम्द कासिम, सेखावत हाजी कादिर सहित हजारों लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें