फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए जा रहे कार्य : कलसाना

विज्ञापन
शाहाबाद। जन कल्याण शिविर का अवलोकन करते राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष सुभाष कलसाना ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य कर रही हैं। कलसाना मंगलवार को रेस्ट हाउस में जन कल्याण शिविर में बोल रहे थे। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि भारत ने विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2014 में भारत ग्यारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज यह चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जल्द ही भारत तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। यह नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत आर्थिक नीतियों का परिणाम है। कलसाना ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें