फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाढ़ से पढ़ाई ठप, 203 स्कूलों में जलभराव

Sat, 15 Jul 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारी बारिश और बाढ़ के हालात के चलते गांवों और शहरों में जन जीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं बाढ़ का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी सीधे तौर पर पड़ा है। जिले भर के 203 स्कूलों में जलभराव के कारण पिछले चार दिनों से स्कूल बंद हैं। सोमवार को भी अनेकों स्कूल खुलने के आसार नहीं है। ऐसे में अधिकतर प्राइवेट स्कूल छुट्टियों के चलते विद्यार्थियों को घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं तो वहीं सरकारी स्कूल भी अब इसी मोड में आने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले भर में बाढ़ के चलते प्रभावित होने वाले स्कूलों में शाहाबाद के 180 स्कूल, लाडवा के 10 स्कूल, पिहोवा के 10 स्कूल और थानेसर के तीन स्कूल शामिल हैं। ग्रीष्मावकाश होने के चलते एक जुलाई से ही स्कूलों को खोला गया था, लेकिन प्रदेश भर में भारी बारिश होने के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और 10 जुलाई से स्कूलों में फिर से छुट्टी कर दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने के कारण शाहाबाद के 180, लाडवा के 10, पिहोवा के 10 और थानेसर के तीन स्कूल प्रभावित हुए हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें