कुरुक्षेत्र। राज्य शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रविवार को देवीकूप मां भ्रदकाली मंदिर पहुंची। उन्होंने मां की विधिवत पूजा की व माथा टेका और अश्वों का जौड़ा पुष्पांजलि के साथ अर्पित किया ।
पीठाध्यक्ष पं .सतपाल शर्मा ने मां की लाल चुनरी व पुष्पमाला से उनका भव्य स्वागत किया। पंचदीप आरती - वंदना की गई। मां को पन्चमेवे व केलों का भोग अर्पित किया। मां को लाल- चुनरी, लाल वस्त्र, सिंदूर व नारियल इत्यादि भेंट अर्पित किया। मां के दाएं टखने के चांदी स्वरूप पर दूध, दही, मक्खन, शहद, घी, गुलाब जल, चन्दन, केसर, गंगाजल इत्यादि का लेप किया गया। सीमा त्रिखा ने कहा कि वे पहले भी कई बार शक्तिपीठ में दर्शन कर चुकी हैं और हर बार उन्हें आध्यात्म की शक्ति का अनुभव होता है। इस मौके पर एम के मौदगिल, जीवन मौदगिल, डॉ अनु पॉल शर्मा , स्नेहिल शर्मा, कार्यालय सेवादार राकेश सैनी, आशीष दीक्षित, सुनील जोशी इत्यादि भक्त उपस्थित रहे ।