कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने सोमवार को 9 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा शाखा ने मई 2019 में आयोजित हुई पीजीडीईई, बीएएलएलबी एच छठा सेमेस्टर, एमकॉम फाइनल, बीटेक इंस्ट्ररुमेंटेशन, छठा सेमेस्टर, एमसीए प्रथम वर्ष, बीटेक बायोटेक छठा सेमेस्टर, बीटेक आईटी छठा सेमेस्टर, बीटेक बायोटेक एंड फूड टेक्नोलॉजी आठवां सेमेस्टर तथा अगस्त 2019 में आयोजित एमएससी गणित स्पेशल सीबीसीएस पैटर्न तीसरे सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है।