अब इच्छुक विद्यार्थी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2022 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए लिंक पर चार जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 के लिए राजकीय व मान्यता प्राप्त निजी स्कूल परीक्षार्थी का 300 रुपये शुल्क के साथ 28 दिसंबर, एक हजार विलंब शुल्क के साथ 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 एवं 254309 पर संपर्क कर सकते हैं।