फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट्स व कॉमर्स के मेधावी विद्यार्थी करेंगे कुरुक्षेत्र का भ्रमण,15 जनवरी तक प्रदेशभर के विद्यार्थी करेंगे भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के मेधावी छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इस भ्रमण में सभी 22 जिलों से 100 विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अमृतसर वाघा बॉर्डर व चंडीगढ़ के साथ-साथ कुरुक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने बताया कि यह कार्यक्रम 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा। हर दिन एक जिले के विद्यार्थियों का दल कुरुक्षेत्र पहुंचेगा। बुधवार को जिला रेवाड़ी के विद्यार्थी पहुंचे और उन्होंने कुरुक्षेत्र के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। दल के साथ आए नोडल अधिकारी अशोक नामवाल ने बताया शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होगा। देश के विभिन्न स्थानों का दौरा करके बहुत सारी चीजों की जानकारी हासिल कर पाएंगे। विद्यार्थियों ने पैनोरमा साइंस म्यूजियम, श्रीकृष्ण संग्रहालय ज्योतिसर, ब्रह्मसरोवर भद्रकाली मंदिर इत्यादि प्रमुख स्थलों का दौरा किया। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने बताया कि फतेहाबाद व झज्जर जिलों के विद्यार्थी 24 दिसंबर, पलवल के 25 दिसंबर, नूह के 26 दिसंबर, महेंद्रगढ़ के 27 दिसंबर, सिरसा के 28 दिसंबर, चरखी दादरी के 31 दिसंबर, गुरुग्राम के विद्यार्थी 2 जनवरी को कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इसके अलावा फरीदाबाद के 2 जनवरी, भिवानी के 5 जनवरी, रोहतक के 6 जनवरी, हिसार के छात्र 8 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। बताया कि अंबाला का दल 13 जनवरी, पंचकूला 14 जनवरी को पहुंचेगा। सतबीर कौशिक ने बताया कि इन 15 जिलों के छात्रों का रात्रि ठहराव कुरुक्षेत्र में रहेगा और सभी के ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था जयराम आश्रम में की गई है। आस-पास के सात जिलों के विद्यार्थियों का दल उसी दिन वापस लौट जाएगा। इन जिलों में सोनीपत 3 जनवरी, पानीपत 4 जनवरी, जींद 7 जनवरी, करनाल 9 जनवरी को अपना दल भेजेंगे। कुरुक्षेत्र के छात्रों का दल 10 जनवरी, कैथल का दल 11 जनवरी व यमुनानगर का दल 12 जनवरी को इन ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का अवलोकन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें