कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में बी. फार्मेसी लीट (तृतीय सेमेस्टर) पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि बी. फार्मेसी लीट (तृतीय सेमेस्टर) सत्र 2021-22 के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता एवं शर्तें तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा के बी.फार्मेसी ब्रोशर में पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बी.फार्मेसी लीट (तृतीय वर्ष) में दाखिला प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार कुवि की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन के माध्यम से दाखिला प्रवेश के लिए 21 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बी. फार्मेसी लीट (तृतीय वर्ष) में ऑनलाइन दाखिले के लिए अंतिम तिथि 27 अक्तूबर निर्धारित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।