कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने शोध समिति तथा परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 14 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस से संदीप, कामर्स से राकेश चंद्र, मैनेजमेंट से शीनू दहिया, ह्ययूमन रिसोर्स मैनेजमेंट से अपूर्वा, टूरिज्म मैनेजमेंट से शिखा भट्ट, होटल मैनेजमेंट से संदीप धनखड़, फिजिकल एजूकेशन से अजय कुमार व नरेंद्र यादव, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से रोहित तंवर, म्यूजिक वोकल से तरुण जोशी, म्यूजिक इंस्टरूमेंटल से चिंकी रानी, बायोटेक्नोलॉजी से प्रीति, कंप्यूटर साइंस से भावना तनेजा तथा राजनीति विज्ञान से अनुराधा शामिल हैं।