कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने 15 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा शाखा ने दिसंबर 2019 में आयोजित बीसीए तीसरा वर्ष, डिप्लोमा इन योगा, एमए एजूकेशन सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर, एमए ह्यूमन राइट्स प्रथम व तीसरा सेमेस्टर, बीसीए वार्षिक दूसरा वर्ष, डिप्लोमा इन वोकेशन फूड साइंस एंड क्वालिटी कंट्रोल प्रथम सेमेस्टर, बीएससी फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्टस प्रथम सेमेस्टर, एमए मास कम्यूनिकेशन प्रिवियस व फाइनल, बीएड शिक्षा शास्त्री एक वर्षीय, एमए वूमन स्टडीज सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर, बीवोक बीएफएसआई प्रथम सेमेस्टर, एमए फाइन आर्ट नान सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर तथा एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।