फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने वाले समाजसेवी संदीप गर्ग के घर ईडी की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी संदीप गर्ग के आवास पर वीरवार को ईडी की टीम ने दस्तक दी। दोपहर को शुरू हुई यह कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी रही। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा भी होती रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस की वरिष्ठ सहायक अधिकारी सरोज कुमारी के नेतृत्व में करीब सात से आठ सदस्यों की टीम संदीप गर्ग के आवास पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान हुड्डा चौकी प्रभारी महेश कुमार भी टीम के साथ मौके पर रहे। बताया जा रहा है कि वीरवार को देर शाम तक जारी इस कार्रवाई के दौरान समाजसेवी और भाजपा नेता भी आवास पर मौजूद रहे। टीम के पहुंचने पर काफी देर तक मुख्य दरवाजा न खुलने पर पीछे के दरवाजे से टीम घर के अंदर पहुंची। कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम ने किसी को घर से बाहर नहीं जाने दिया और न ही किसी को अंदर जाने की अनुमति दी गई। विदित हो कि संदीप गर्ग ने हाल ही भाजपा ज्वाइन किया है और इस बार चुनाव लड़ने के भी इच्छुक थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें